13 अप्रैल का दिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिहाज से ख़ास है, एक तरफ संसद का विशेष सत्र तो दूसरी तरफ पीएम करेंगे महिलाओं के साथ ख़ास चर्चा. जी हा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले इस सम्मेलन में निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी के महत्व को दर्शाया जायेगा
नरेंद्र मोदी 13 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञानं भवन में राष्ट्रीय स्तर के ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में भाग लेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे।
क्यों ख़ास है ये कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों और महिला उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं की भागीदारी होगी। यह सम्मेलन सरकार, शिक्षाविदों, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, मीडिया, सामाजिक कार्य और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाएगा। दरअसल सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया, जो विधायी निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण प्रदान किया गया। अब, देशभर में महिला आरक्षण के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, 16 अप्रैल को संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। साथ ही यह सम्मेलन भारत के विकास पथ को आकार देने में महिलाओं की अधिक भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह पंचायत से लेकर संसद तक शासन और नेतृत्व के सभी स्तरों पर महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी उजागर करेगा।
यह सम्मेलन ‘विकसित भारत 2047’ की यात्रा में महिलाओं की भूमिका को भी उजागर करेगा और महिला-नेतृत्व वाले विकास को इस दृष्टि का एक केंद्रीय स्तंभ बताते हुए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा।
इसे भी पढे:-Chanakya Niti: ये लोग जो अपने साथ बर्बादी लेकर आते हैं, इनको घर में लाने से पहले अच्छे से सोचे लें.

