Samajik Samarasta Maharally: आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 29 नवंबर 2026 को आईटीआई कॉलेज मैदान, जनपद आजमगढ़ में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली में बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण पत्र भेंट किया।
Samajik Samarasta Maharally
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के प्रस्तावित आगमन के संबंध में भी जानकारी साझा की।
साथ ही, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एनडीए गठबंधन की आगामी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय तथा पुनः सरकार गठन के लक्ष्य को लेकर विस्तारपूर्वक सार्थक चर्चा हुई।
सामाजिक समरसता महारैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, सर्वसमाज की भागीदारी, आपसी भाईचारे और समतामूलक समाज के संकल्प को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
आइए, सामाजिक समरसता और सर्वसमाज के सम्मान के इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर एक समावेशी एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें। सामाजिक समरसता का अभियान, हर वर्ग का बढ़ता सम्मान।

