Remarks against PM Modi’s father: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बयान राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध, देशवासियों से मांगें माफी : अजय भट्ट

Remarks against PM Modi’s father:

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है।

Remarks against PM Modi’s father

भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक विरोध करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर उनके दिवंगत परिजनों को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा, शालीनता और राजनीतिक मर्यादाओं का पालन करना प्रत्येक नेता का दायित्व है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के प्रति पूर्व में की गई अमर्यादित टिप्पणियों के बाद अब उनके दिवंगत पिता को लेकर ऐसी टिप्पणी सामने आना अत्यंत दुखद है। यह राजनीति में गिरते हुए संवाद के स्तर को दर्शाता है।
श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विपक्ष को सरकार की नीतियों और कार्यों पर स्वस्थ बहस करनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों के माध्यम से राजनीतिक वातावरण को दूषित करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने बयान पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढे़:-Dussehra Greeting: मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं