Mundra Port: भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक बंदरगाह कौन सा है ?

Mundra Port: मुंद्रा पोर्ट भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक बंदरगाह है। गुजरात के तट पर एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है ।यह विश्व स्तरीय सुविधाओं, कई तरह के कनेक्टिविटी और साल भर काम करने की क्षमता लैस है । यह कई तरह से माल को संभालता है और भारत के लगभग एक तिहाई कंटेनर ट्रैफिक को भी मैनेज करता है  अडानी पोर्ट्स और SEZ  का हिस्सा होने के चलते मुंद्रा पोर्ट आर्थिक विकास ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक व्यापार को भी बढ़ावा देता है।

Mundra Port

भारत का एक प्रमुख बंदरगाह सिर्फ समुद्री मार्गों का प्रवेश द्वार नहीं होता है बल्कि यह भारत के साथ दूसरे देशों से आयात निर्यात करके देश के आर्थिक विकास को और तेजी प्रदान करता है । मुख्य रूप से भारत में 13 प्रमुख बंदरगाह है जिन्हें भारत सरकार ने मान्यता दी है लेकिन भारत में निजी व्यावसायिक बंदरगाहों का भी एक केंद्र है भारत के सबसे बड़े बंदरगाहों में मुंद्रा पोर्ट का नाम भी शामिल है या बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक बंदरगाह है।

आपको बता दे कि मुंद्रा पोर्ट भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक बंदरगाह है जो कि गुजरात में स्थित है यह बंदरगाह व्यवसाय और बिजनेस के लिए भारत के सबसे बड़े प्रवेश द्वारों में से एक है। मुंद्रा पोर्ट कच्छ जिले में कच्छ की खाड़ी के उत्तरी तट पर स्थित है यह गहरे पानी वाला और हर मौसम में काम करने वाला बंदरगाह है जो भारत के उत्तरी भीतरी इलाकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अब जानते हैं मुंद्रा पोर्ट की विशेषताएं

मुंद्रा पोर्ट का संचालन अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनामिक जोन लिमिटेड APSEZ द्वारा किया जाता है या भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक पोर्ट ऑपरेटर है जो देश के लगभग 25 प्रतिशत माल की आवाजाही को संभालता है।

  • इसकी कुल हैंडलिंग क्षमता 260 मिलियन मेट्रिक टन है।
  • यह बंदरगाह 26 बर्थ और दो सिंगल पॉइंट मुरिंग से लैस है जो इसे कई तरह के जहाज और माल को संभालने में सक्षम बनाता है।
  • यह बंदरगाह कंटेनर, ड्राई बल्क,  लिक्विड कार्गो और ऑटोमोबाइल जैसे माल को संभालता है यहां भारत का सबसे बड़ा कोयला आयात टर्मिनल भी है जिससे माल की निकासी तेजी से होती है और जहाज का टर्नअराउंड समय कम हो जाता है।

सबसे बड़े कच्चे तेल की टैंकर दुनिया के सबसे बड़े कप साइज बल्क करियर सबसे बड़े कंटेनर जहाज सबसे बड़े कर कैरियर सबसे बड़े इंग कैरियर वैश्विक बाजार व्यापार के बाजार में मुंद्रा पोर्ट अपनी साल भर संचालन की क्षमता के लिए जाना जाता है इसका मतलब है कि यह बंदरगाह अगर खराब मौसम हो तब भी यह बंद नहीं होता।

इसे भी पढे़:- Khavda Renewable Energy Park: विश्व का सबसे रिन्यूएबल एनर्जी पार्क यहां है – जानें

Reported By Mamta Chaturvedi