Sabka Sath Sabka Vikas: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 मार्च को “सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना” विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे

PM Modi Lucknow Visit

Sabka Sath Sabka Vikas: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 मार्च 2026 को सुबह 10:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना” विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे।

Sabka Sath Sabka Vikas

इन चर्चाओं का मुख्य उद्देश्य मंत्रालयों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत, नागरिक समाज और परिचालन से जुड़े सहयोगियों के साथ परामर्श कर केंद्रीय बजट में रणनीतिक सुधारों को व्यावहारिक और परिणाम लाने वाले फ्रेमवर्क में परिवर्तित करना होगा। चर्चाओं में भविष्य के लिए तैयार पाठ्यक्रम, कौशल विकास के मार्ग और नवाचार इकोसिस्टम पर जोर दिया जाएगा, साथ ही विकसित भारत @2047 की परिकल्पना के अनुसार शिक्षा और रोजगार के बीच संबंधों को सुदृढ़ किया जाएगा और कार्यबल की क्षमताओं का विस्तार किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय के नेतृत्व में आयोजित होने वाले चौथे सत्र में शिक्षा से रोजगार और उद्यम स्थायी समिति, एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स, यूनिवर्सिटी टाउनशिप का निर्माण, एसटीईएम के लिए महिला छात्रावास, राष्ट्रीय टेलेस्कोप योजना और दिव्यांग कौशल योजना समेत प्रमुख सुधारों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो सामूहिक रूप से मानव पूंजी निर्माण, डिजिटल रचनात्मकता, लैंगिक समावेशन, अत्याधुनिक विज्ञान और दिव्यांग-समावेशी विकास पर काम करते हैं।

शिक्षा मंत्रालय में उच्चतर शिक्षा विभाग सचिव डॉ. विनीत जोशी चौथे सत्र के परिणामों पर सारांश प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समापन भाषण देंगे।

इसे भी पढे़:-