Pradeep Bhandari Press Conference: राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उसका पूरा इकोसिस्टम झूठ भ्रम फैलाता है- प्रदीप भंडारी

Pradeep Bhandari Press Conference: राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उसका पूरा इकोसिस्टम जिस तरह संवैधानिक संस्थानों के खिलाफ देश में झूठ और भ्रम फैलाता है, उसका पर्दाफाश करना बेहद जरूरी है।

Pradeep Bhandari Press Conference

क्योंकि रील मेकर राहुल गांधी के झूठ देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

राहुल गांधी ने एक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने एक महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया।

जबकि दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि जिस वीडियो को लेकर यह आरोप लगाए गए, वह भ्रामक और झूठे संदर्भ के साथ प्रसारित किया गया था।

यह एक बार फिर दिखाता है कि किस तरह बिना तथ्यों की पूरी जानकारी के संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है।

एक नदीम अहमद नाम के इंडिपेंडेंट कंटेंट क्रिएटर ने एक फेक AI वीडियो तैयार किया। उसके आधार पर कांग्रेस पार्टी के पूरे इकोसिस्टम ने झूठा नैरेटिव फैलाने का प्रयास किया।

आज जब यह झूठ पकड़ा गया है, तो राहुल गांधी इस पूरे मामले पर पूरी तरह खामोश हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस का काम देश में सिर्फ अराजकता फैलाना है।

जांच के बाद यह बात सामने आई है कि नदीम अहमद को फेक वीडियो बनाने और उसके जरिए अशांति फैलाने का टास्क दिया गया था।

अब सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले पर कोई स्पष्टीकरण देंगे?

राहुल गांधी आज देश में झूठ, भ्रम और अशांति फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। जनता के सामने सच आने के बाद अब उन्हें जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी आज देश में झूठ की दुकान चला रहे हैं। देश की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

इसे भी पढ़े:-