Khavda Renewable Energy Park: विश्व का सबसे रिन्यूएबल एनर्जी पार्क यहां है – जानें

Khavda Renewable Energy Park: गुजरात के कच्छ में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क खावड़ा सोलर पार्क  है जिसकी क्षमता 30 गीगावॉट होगी । यह परियोजना 2029-2030 तक पूरी होने पर करोड़ों घरों को बिजली मिलेगी और कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी भी होगी।

Khavda Renewable Energy Park

  • खावड़ा सोलर पार्क दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूवल एनर्जी प्रोजेक्ट
  • गुजरात के कच्छ में 30 गीगावॉट क्षमता का विशाल सोलर पार्क
  • करोड़ घरों को मिलेगी बिजली

कच्छ गुजरात : विश्व तेजी के साथ सोलर एनर्जी की तरफ बढ़ रहा है।  क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क कहां है?  आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि यह भारत में तैयार हो रहा है । चलिए आपको बताते हैं इस सोलर पार्क के बारे में…

गुजरात हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क जिसे आमतौर पर खावड़ा सोलर पार्क के नाम से भी जाना जाता है । गुजरात के कच्छ के रण के दूर दराज सीमावर्ती इलाके में बन रहा  एक बहुत बड़ा क्लीन ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट है यह तकरीबन 72 600 हेक्टेयर ( 538 वर्ग किलोमीटर)  में फैला है जो इसे लगभग सिंगापुर के आकार का बनाता  है।

बिजली कितनी बनाएगा खावड़ा सोलर पार्क

हावड़ा सोलर पार्क में 30 गीगावॉट बिजली पैदा करने की योजना है एक गीगावॉट का मतलब है 1000 मेगावाट इसमें दिन के समय ऊर्जा के लिए सोलर पैनल और 24 घंटे बिजली बनाने के लिए विंड टरबाइन का इस्तेमाल किया गया  है।

अडानी ग्रीन और एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी जैसी बड़ी कंपनियां पार्क का निर्माण कर रही है । कई गीगावॉट क्षमता पहले से ही चालू है और उसे तेजी से बढ़कर 30 गीगावॉट के लक्ष्य तक पहुंचा जा रहा है। 2029- 2030 के आसपास पूरी तरह से तैयार होने पर यह दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क होगा। आपको बता दे खावडा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क कई डेवलपर्स वाला एक मेगा प्रोजेक्ट है जिसका सबसे बड़ा हिस्सा अडानी ग्रीन एनर्जी का है और उसी ने इसे डेवलप किया है।

यह सोलर पार्क हर साल 1.7 करोड़ से ज्यादा भारतीय घरों को बिजली देने के लिए डिजाइन किया गया है, इसकी कुल अनुमानित निवेश लागत 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा है। आपको बता दे कि यह सोलर प्लांट से हर साल 5.8 -6.3 CO2 करोड़ तन से ज्यादा काम करने का लक्ष्य है ।

इसे भी पढे:-Chanakya Niti: पति को कभी नहीं बताएं यह तीन राज़, सुखी जीवन में लग जाएगी

Reported By Mamta Chaturvedi