PM Modi Mann Ki Baat: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश ने वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड

PM Modi Mann Ki Baat:समाज की भागीदारी से मजबूत होता है राष्ट्र : जय प्रकाश (जेपी)

PM Modi Mann Ki Baat

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश (जेपी) ने आज वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को सुना।

इस अवसर पर सर्वश्री बंसी लाल गुर्जर, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा, महेश अवाना दिल्ली ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष, राम खिलाड़ी यादव दिल्ली ओबीसी मोर्चा महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक, इंप्रीत सिंह बख्शी, श्रीकांत सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

सामाजिक समरसता, स्वदेशी और जनभागीदारी पर रहा प्रधानमंत्री का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में देश के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने पंजाब में प्राकृतिक खेती और पारंपरिक बुनकरी के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने की पहल, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हेवल नदी के पुनर्जीवन तथा जल संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने त्योहारों के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बिहार के मखाने और कर्नाटक की अरहर दाल जैसे स्थानीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच का उल्लेख करते हुए स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

PM Modi Mann Ki Baat


प्रधानमंत्री ने भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन और उनकी रामायण से मिलने वाली सेवा, करुणा, सामाजिक समरसता तथा सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद के योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके जीवन और विचारों के बारे में जानने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने आगामी दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश (जेपी) ने कहा, की “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के आम नागरिकों के प्रयासों, उनकी प्रतिभा और समाज के प्रति उनके समर्पण को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए हमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों से प्रेरणा मिलती है।

Mann Ki Baat


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया गया संदेश समाज के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे उद्यमियों के उत्पादों को प्राथमिकता देकर उनके परिश्रम को सम्मान दिया जा सकता है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के प्रयासों को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री का यह संवाद देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

इसे भी पढे़:- Namo Ghat Air Show: PM नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो